फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में हुई झमाझम बरसात, मोहल्ले बने टापू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में भी यास तूफान का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बरसात से कई मोहल्ले टापू नजर आए। पानी भरने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ड्रेनेज समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बरसात होने से भीषण गर्मी व उमस का सामना कर रहे तराई वासियों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

दक्षिण भारत के समुद्री तटीय इलाकों से उठे यास तूफान का असर तराई में भी देखने को मिल रहा है। दो दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा था। बृहस्पतिवार को भी बहराइच में हल्की बारिश हुई थी। रात से ही तेज हवाएं भी चलनी शुरू हो गईं। शुक्रवार की देर रात तेज बारिश हुई जबकि सुबह 10 बजे के करीब भी झमाझम बरसात का दौर चला। इसके बाद भी बूंदाबांदी होती रही। पूरे दिन बरसात का सिलसिला चला। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जरूरी कामों से बाहर निकले लोगों को भीगने को मजबूर होना पड़ा। बरसात होने से शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी व घसियारीपुरा में रास्ते पानी में डूब गए। इसी तरह से मोहल्ला बख्शीपुरा, ब्राह्मणीपुरा, हमजापुरा, सलारगंज आदि इलाकों में भी जलभराव के हालात बने रहे।
मोहल्ला नौव्वागढ़ी निवासी अनुराग पाठक, प्रेमनाथ तिवारी, आतिश शुक्ला, ब्रिगेडियर टीपी शुक्ला आदि ने बताया कि कई बार जलभराव के बारे में शिकायत की जा चुकी है मगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अधिक बरसात होने पर घरों में पानी भर जाता है। प्रशासन को इसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

बरसात करीब आने के कारण शहर के 15 बड़े नालों की सफाई का काम जल्द शुरू कराया जा रहा है। सफाई का काम पूरा होने के बाद जलभराव वाले मोहल्लों में कार्ययोजना बनाकर समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन

- पवन कुमार, ईओ, नगरपालिका, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें