फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निरीक्षक, तीन एसआई व नौ सिपाहियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने दो निरीक्षक, तीन एसआई व नौ सिपाहियों के तबादले किए हैं। रुक-रुक के हो रहे तबादलों से अन्य थानाध्यक्षों की धड़कनें बढ़ी र्हुइं हैं। चर्चा है कि जल्द ही अन्य थानाध्यक्षों के तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि एसजेपीयू प्रभारी हेमंत कुमार को रिसिया थाना व रिसिया थानाध्यक्ष संजय सिंह को एसजेपीयू प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात एसआई राधेश्याम यादव व हरीश सिंह को हरदी थाने भेजा गया है जबकि एसआई अमित कुमार को पुलिस लाइन से थाना मटेरा भेजा गया है। एसपी ने बताया कि यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश को कोतवाली नानपारा, प्रभात यादव को दरगाह शरीफ, ओम प्रकाश को कैसरगंज कोतवाली, आरक्षी प्रमोद कुमार शाह को थाना खैरीघाट व आरक्षी उत्तम शर्मा को थाना रानीपुर भेजा गया है। पयागपुर थाने मेें तैनात मुख्य आरक्षी करुणेश कुमार शुक्ला को सर्विलांस सेल, सिपाही सुनील कुमार यादव को पुलिस लाइन से एसओजी टीम, विजय पटेल को यातायात से एसओजी, हुजूरपुर थाने में तैनात सिपाही दीपक कुमार को नानपारा सीओ कार्यालय व आरक्षी विपिन कुमार को नानपारा से पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी की इस तबादला एक्सप्रेस से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें