फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ और गैंडा देखकर रोमांचित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पर्यटकों का प्रवेश लॉकडाउन के चलते बंद है। ऐसे में पर्यटकों के जंगल में प्रवेश न करने से तेंदुए, बाघ और गैंडे जंगल के मार्गों पर भ्रमण करते दिख रहे हैं। दो दिन जंगल भ्रमण पर गए सदस्यों को तेंदुआ व गैंडा दिखा जिसकी तस्वीर सभी ने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में चीतल, बारहसिंघा के साथ हाथी, बाघ, तेंदुआ निवास करते हैं। लेकिन अब जंगल में गैंडे भी देखे जा सकते हैं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी अपने सदस्यों के साथ मोतीपुर रेंज में आयोजित कार्यशाला में शामिल होने जा रहे थे। तभी कतर्नियाघाट में कच्ची सड़क पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। जंगल भ्रमण के दौरान सड़क मार्ग पर गैंडा भी दिखा। जिसकी तस्वीर सभी ने कैमरे में कैद की।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि देश के अन्य जंगलों के विपरीत उत्तर प्रदेश के तराई के जंगलों में बहुत ऊंची झाड़ियां और घास लगी रहती हैं। तराई के वन्यजीव बहुत शर्मीले होते हैं। जिसके चलते जंगल में वन्यजीवों को देख पाना मुश्किल होता है। लेकिन इस समय जंगल पर्यटन के लिए बंद है। ऐसे में तेंदुआ, बाघ और गैंडे जंगल से निकली सड़क पर विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं। डीएफओ ने कहा कि सभी को सतर्क रहकर मार्ग पर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें