बहराइच। पंचायत चुनाव के लिए सोमवार की देर शाम तक 30 सीटों पर परिणाम सामने आ सके। बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत में अधिकतम संख्या 20 पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सपा के भी कम ही सदस्य जीते हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए कांटे की टक्कर होने की संभावना है।
पंचायत चुनाव के लिए मतगणना सोमवार की देर शाम तक केंद्रों पर जारी रही। देर शाम तक करीब 30 सीटों के परिणाम सामने आ चुके थे। जबकि अन्य सीटों पर रुझान सामने आ रहे थे।
बीजेपी के बलहा के विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल रिसिया के वार्ड नंबर 20 से प्रत्याशी थे। उनको चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। वहीं वार्ड नंबर 41 से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के भतीजे समय प्रसाद मिश्रा व वार्ड नंबर 46 से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीना राज मिश्रा ने जीत हासिल की है। उधर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव की मां मुन्नी देवी, नीलम बाजपेई, मेराज अहमद आदि ने जीत हासिल की है।
सपा के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के पुत्र आजम अंशू और बेटी इरम शब्बीर ने भी जीत हासिल की है। मतगणना से उभरकर आ रही तस्वीर ने साफ कर दिया है कि भाजपा और सपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी की राह आसान नहीं होगी। कांटे की टक्कर के बीच सभी को अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ करने को मजबूर होना पड़ेगा।
जिला पंचायत सदस्य
वार्ड नंबर 2- इरम शब्बीर
वार्ड नंबर 3- संगीता सोनकर
वार्ड नंबर 4- संदीप जायसवाल
वार्ड नंबर 8- किशोरीलाल पासवान
वार्ड नंबर 9- सीमा चौधरी
वार्ड नंबर 14- रामनरेश गुप्ता
वार्ड नंबर 15- आजम अंशू
वार्ड नंबर 20- पुत्तीलाल
वार्ड नंबर 28- नीलम बाजपेई
वार्ड नंबर 33- भरत लाल पांडेय
वार्ड नंबर 39- मेराज अहमद
वार्ड नंबर 40- ललिता चक्रवर्ती
वार्ड नंबर 41- समय प्रसाद मिश्रा
वार्ड नंबर 42- देवेंद्र सिंह
वार्ड नंबर 43- रामजनक सिंह
वार्ड नंबर 44- नकछेद पासवान
वार्ड नंबर 45- नीतू मिश्रा
वार्ड नंबर 46- बीना राज मिश्रा
वार्ड नंबर 47- पवन पांडेय
वार्ड नंबर 49- मंजू सिंह
वार्ड नंबर 50- अंजनी मिश्रा
वार्ड नंबर 54- मोहिनी देवी
वार्ड नंबर 55- जितेंद्र कुमार सिंह
वार्ड नंबर 57- रेखा देवी
वार्ड नंबर 58- आनंद यादव
वार्ड नंबर 61- गुलनाज बानो
वार्ड नंबर 62- अफरोज
वार्ड नंबर 63- मुन्नी देवी