फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निकला विशालकाय अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। उर्रा टेपरा गांव में एक ग्रामीण के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा। अजगर दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए लोगों को तांता लग गया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज के उर्रा टेपरा गांव निवासी सूरज पुत्र रामविलास के खेत में शनिवार सुबह एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर को देख सभी ने खेत मालिक को सूचना दी। अजगर देखने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। खेत मालिक ने अजगर इसकी जानकारी वन विभाग को दी। फॉरेस्ट गार्ड अमर सिंह, वाचर छोटे लाल सहनी और लोटन मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में किया। फारेस्ट गार्ड ने बताया कि अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अजगर 50 किलो वजन का व लगभग 15 फीट लंबा था। अजगर के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें