फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुधवा से भागे वन्यजीव तस्करों की तलाश में कतर्नियाघाट में अलर्ट

Sun, 20 Apr 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से बृहस्पतिवार को दो तस्करों को वन विभाग और यूपी एसटीएफ ने बाघ के अंगों के साथ पकड़ा था। इस दौरान एक नेपाली तस्कर लघुशंका के बहाने भाग निकला। उसकी तलाश के लिए कतर्निया क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। यहां छह तेंदुए और तीन बाघों की मौत को भी इन तस्करों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी वन्यजीव संपदा की दृष्टि से धनी है। यहां करीब 58 बाघ, 150 तेंदुए और 150 हाथी हैं। वहीं 2026 में होने वाली गणना में यह संख्या दोगुनी होने का अनुमान है। यही कारण है कि कतर्निया के बाघ और तेंदुओं पर शिकारियों की नजर रहती है। बृहस्पतिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन विभाग और यूपी एसटीएफ बरेली की टीम ने छापा मारकर वन्यजीव तस्कर भागीराम और प्रकाश चौधरी को पकड़ा था। नेपाल के गोदावरी जिले के कैलाली निवासी इन तस्करों के कब्जे से बाघ के 04 बड़े दांत, 13 छोटे दांत, 18 नाखून और बाघ के जबड़े की तीन हड्डियां बरामद हुई थीं। इस बीच शुक्रवार को लघुशंका के बहाने भागीराम भाग निकला।

कतर्नियाघाट

के रास्ते नेपाल भागने की आशंका

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार भागीराम कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल सीमा में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में नेपाल सीमा से सटे जंगल के रास्तों पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र में अलर्ट है। एक माह से एसएसबी के साथ मिलकर जांच की जा रही है। सभी आने-जाने वाले वाहनों पर निगाह है। इसके साथ ही जंगल में आने-जाने वाले मार्ग पर 10 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। -बी शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें