बहराइच के कलेक्ट्रेट में शनिवार को प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के लोग।
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने संयुक्त रूप से शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वे पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आक्रोशित थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें वहां की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिस तरह जिहादियों द्वारा हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। हालात ये हो गए हैं कि वहां के हिंदू समाज के लोग अपनी जान बचाने के लिए पलायन करने को मजबूर है। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष राकेश दूबे, संयोजक गौरव गुप्ता नितिन, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ध्रुव पांडेय, संदीप सिंह, राज कुमार सोनी समेत काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।