फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कार्यालय खाली करवाने के आरोपी एडीओ पंचायत निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अभी हाल ही में जरवल ब्लॉक से स्थानांतरित होकर रिसिया ब्लॉक पहुंचे एडीओ पंचायत नजर इमाम को निलंबित कर दिया गया है। एडीओ नजर इमाम पर रिसिया ब्लॉक के एनआरएलएम कार्यालय को जबरन खाली करवाने, सरकारी पत्रावली फाड़ने आदि का आरोप लगा था और बीएमएम विवेक राय ने रिसिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। कई लोग इसी प्रकरण के चलते एडीओ के निलंबित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन पंचायत विभाग के जिम्मेदार इस प्रकरण के साथ-साथ लगभग दर्जन भर और आरोप होने और इसके चलते निलंबन होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जरवल ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत नजर इमाम का तबादला रिसिया ब्लॉक के एडीओ पंचायत के रूप में हो गया था। इन्होंने रिसिया ब्लॉक में पदभार ग्रहण किया ही था, कि इनका नाम विवादों में आ गया। ब्लॉक कार्यालय पर संचालित एनआरएलएम के बीएमएम विवेक राव ने एडीओ पर जबरन कार्यालय खाली करवाने का आरोप लगाते हुए रिसिया थाने पर तहरीर दे दी थी।
विवेक राय ने दी गई तहरीर में एडीओ नजर इमाम पर 12 मई को उनके साथ गाली गलौज करने, एनआरएलएम कार्यालय के कंप्यूटर सेट, मेज, कुर्सी, आलमारी व महत्वपूर्ण शासकीय पत्रावलियों को बाहर फेंकने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कार्यालय का सामान बाहर फेंकने के चलते शासकीय कार्य प्रभावित होने का भी आरोप लगाया था। जिस पर 14 मई को रिसिया थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई थी। वहीं बताया जाता है, कि विभागीय जांच भी की जा रही थी। जिसके आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। जिला पंचायती राज विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब एडीओ नजर इमाम का नाम विवादों में आया है। इसके पहले भी वह विवादित रहे हैं और निलंबित हो चुके हैं। इस बार भी उन पर लगभग 12 आरोपों के आधार पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें