बहराइच। गोरखपुर जोन के एडीजी ने एसपी को खैरीघाट थानाध्यक्ष को सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा है। थानाध्यक्ष द्वारा किए गए खुलासे को संज्ञान में लेते हुए उनकी ओर से किए गए कार्यों की सराहना की है। एडीजी द्वारा भेजे गए पत्र में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए कार्यों की सराहना की गई है।
खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बीते दिनों छापा मारकर आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने इसी खबर के साथ एक और खबर प्रकाशित कर इस बात का अहसास कराया था कि सही समय से हुए खुलासे से कितने लोगों की जिंदगियां सुरक्षित हैं। अमर उजाला में प्रमुखता से छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरेपा ने बहराइच एसपी विपिन मिश्रा को पत्र लिखकर खैरीघाट पुलिस की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है। जल्द ही एसपी द्वारा खैरीघाट थाने के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।