फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मी पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेगमपुर के मजरा मस्जिदया निवासी एक गर्भवती महिला को उसके परिवारीजनों ने प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा में भर्ती कराया था। परिवारीजनों ने केंद्र पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अवैध धन उगाही करने के बाद उसे घर जाने के लिए डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिवारीजनों ने बाहर से मंगाई गई दवा भी प्रसूता को न देते हुए उसे अपने पास रख लेने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

मजरा मस्जिदया निवासी गर्भवती महिला मैनाज पत्नी सज्जन को परिवारीजनों ने प्रसव के लिए पीएचसी चौगड़वा में भर्ती कराया था। परिवारीजनों का कहना है कि वह काफी गरीब व असहाय हैं। यहां सुरक्षित प्रसव के बाद केंद्र पर तैनात एक स्टाफ नर्स द्वारा एक हजार रुपये की मांग की गई। ऐसे में उन्होंने गांव निवासी अपने परिचितों से एक हजार रुपये उधार लेकर स्टाफ नर्स को दिए।
इसके बाद ही स्टाफ नर्स ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र से डिस्चार्ज किया। प्रसूता के ससुर नईम अहमद ने बताया कि स्टाफ नर्स द्वारा बाहर से मंगाई गई दवा भी प्रसूता को न देकर अपने पास रख लिया। उन्होंने ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंप दोषी स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी आरएन वर्मा ने बताया कि उन्हें मौखिक जानकारी मिली है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें