फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सोतिया नाले में डूबकर बालक की मौत

Sat, 14 Jun 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत पैरुआ निवासी सोनू (12) बृहस्पतिवार शाम परिजनों को खेत जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। देर शाम होने पर परिजनों को चिंता हुई तो सोनू की तलाश शुरू की गई। इस दौरान सोनू का शव खेत के पास बह रहे सोतिया नाले में उतराता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए वह नहाने के लिए नाले में उतरा होगा और गहराई में जाने से वह डूब गया। ग्राम प्रधान केशवराम ने बताया कि बालक के डूबने की सूचना लेखपाल मुकेश यादव को दी गई। लेखपाल मौके पर पहुुंचे, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया और शव को दफन कर दिया। जालिमनगर चाैकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें