फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या कर शव फेंका

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। लखवापुर बहरइचा गांव निवासी एक बालक रविवार शाम खाना खाने के बाद टहलने निकल गया था लेकिन फिर लौटा नहीं। सुबह बालक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। उसके पेट पर चोट के निशान हैं। परिवारीजन रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखवापुर बहरइचा गांव निवासी शुएब रजा (12) पुत्र फैसन खां ने शाम सात बजे के करीब घर में खाना खाया फिर पड़ोस में टहलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रात 10 बजे तक जब शुएब घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह छह बजे के करीब जब गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए घर से निकले तब ग्रामीणों ने गांव के बाहर शुएब का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह, सीओ डीके सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुएब के पेट पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। हालांकि, शुएब के परिवारीजन रंजिश के चलते हत्या की बात कह रहे हैं। बाबा बेचन का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने रंजिश चल रही है हो सकता है पौत्र को अगवा कर उन सभी ने हत्या कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें