फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, केस दर्ज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। कोठार बकैना गांव निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे तो विवाहिता का शव घर की बड़ेर में फांसी के फंदे से लटक रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के पिपरीमोहन गांव निवासी झुर्रा उर्फ ऊदे ने बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री उर्मिला (30) का विवाह खैरीघाट थाना क्षेत्र के कोठार बकैना निवासी गोकरन के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज की बात कहकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। झुर्रा ने बताया कि शुक्रवार को बेटी की मौत की सूचना गांव के लोगों से मिली। मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव घर की बड़ेर में फांसी के फंदे से लटक रहा था। पिता का आरोप है कि उर्मिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसके बाद उर्मिला के शव को बड़ेर से लटकाकर फांसी लगाने की साजिश रची गई है। थानाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि आरोपी ससुराल के लोग फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें