फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से उड़ाई चार लाख की संपत्ति

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/विशेश्वरगंज। दो घरों से गुरुवार की रात चोरों ने चार लाख की संपति उड़ा ली। नकदी और जेवरात समेत पूरी गृहस्थी बटोर ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला वशीरगंज निवासी नूरजहां पत्नी अब्दुल राशिद का मकान मोहल्ला वशीरगंज में मूंगफली मंडी के पास है। नूरजहां रात में मकान का ताला बंद कर मोहल्ले में ही स्थित ससुराल गई थी। इसी रात चोरों ने घर में सेंध लगाकर 10 हजार रुपये नकदी, बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा कीमती बर्तन और कपड़े समेत लगभग एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। उधर, विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत सेमरौना गांव निवासी रामरूप मौर्य पुत्र रामजस मौर्य के घर में शटर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दो बक्सा और एक अटैची पार कर दी। कीमती कपड़े, जेवरात और बर्तन भी चोर समेट ले गए। रामरूप के मुताबिक उन्होंने दो दिन पूर्व 15 हजार का धान बेचा था। नकदी बक्से में रखी हुई थी। इसके अलावा दो लाख के जेवरात, चांदी के 25 सिक्के, कीमती कपड़े और बर्तन भी चोर समेट ले गए हैं। सुबह चोरी की सूचना पाकर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में एक बक्सा टूटा हुआ मिला। दोनों पीड़ितों ने चोरी की सूचना संबंधित थाने पर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक जेके सिंह व विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें