फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की पिटाई कर मारी गोली

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा के मुरावनपुरवा गांव में शुक्रवार रात कुछ दबंग एक ग्रामीण के घर में घुस आए। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर गोली मार दी। बचाव में दौड़ी उसकी पत्नी को भी मारापीटा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। इसके बाद लौटकर आए एक हमलावर ने घायल को ग्रामीणों की सहायता से बहराइच जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित पत्नी की सूचना पर आरोपी एक हमलावर को गोंडा पुलिस जिला अस्पताल से पकड़ ले गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के कटरा थाना अंतर्गत मुरावनपुरवा नरायनपुर कला गांव निवासी जलील (60) पुत्र अलीशेर की पुरानी रंजिश गांव निवासी रुखसार नामक युवक से थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात 12.30 बजे के आसपास रुखसार अपने तीन अन्य साथियों के साथ खाकी कपड़ों में जलील के घर पहुंचा। कटरा थाने की पुलिस का हवाला देते हुए रुखसार ने घर का दरवाजा खुलवाया। जलील के दरवाजा खोलते ही सभी ने कट्टे की बट और लाठियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जलील की पत्नी खैरुल (55) बचाव के लिए दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी मारापीटा। इसी दौरान खैरुल ने रुखसार को पहचान लिया। इस पर हमलावरों ने कट्टे से जलील पर फायर कर दिया। गोली जलील के पेट में लगी। हमलावर फरार हो गए। गांव के लोग दौड़े तो ग्रामीणों की आड़ में रुखसार भी मौके पर पहुंच गया, जिससे लोगों को शक न हो। उसने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान जलील को रात में जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। यहां इलाज शुरू होते ही जलील ने दम तोड़ दिया। खैरुल की सूचना पर कटरा थाने की पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर रुखसार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी के मुताबिक रुखसार से उसके परिवार का विवाद चल रहा है। कई बार रुखसार ने जानमाल की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें