फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो मासूमों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को बुखार व डायरिया से पीड़ित तीन मासूमों की सांसें थम गईं। बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 20 रोगी और भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी की चपेट में आकर मासूम इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना अंतर्गत कटरा गांव निवासी संदीप (13) पुत्र छोट्टन तेज बुखार व दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था।

देर शाम संदीप ने दम तोड़ दिया। बलरामपुर जिले के धौंसा निवासी प्रिया (3) पुत्री ननके वर्मा तथा शिवपुरा बाजार निवासी शमशाद (20 दिन) पुत्र बड़कऊ की भी सांस इलाज के दौरान थम गई। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा बताते हैं कि मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। ऐसे में परिवारीजन बच्चों को सर्दी-गर्मी से बचाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें