फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में व्यवसायी को चाकू मारकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कतर्नियाघाट। मझरा व बिछिया रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन में लुटेरों ने एक व्यवसायी को चाकू मार घायल कर दिया। नगदी और सामान को लूट ले गये। बिछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उसने सूचना दी तो हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को जीआरपी थाना बहराइच भेजा है।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के थाना तिकुनिया अंतर्गत बगियापुर डांगा गांव निवासी श्यामू (30) किराने का व्यवसाय करता है। शनिवार को वह ट्रेन संख्या 52252 से बहराइच आ रहा था। ट्रेन के कई डिब्बे खाली थे। ट्रेन जब मझरा रेलवे स्टेशन से बिछिया के लिए रवाना हुई तो जिस डिब्बे में श्याम था, उसी में दो और युवक सवार हो गए।

जंगल में ट्रेन के पहुंचते ही दोनों युवकों ने चाकू के बल पर व्यवसायी को काबू में कर उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये नगदी, बैग व मोबाइल आदि छीन लिया। विरोध पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। ट्रेन के बिछिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल पर धीमी होते ही बदमाश फरार हो गए। ट्रेन जब बिछिया स्टेशन पहुंची तो लहूलुहान व्यवसायी ने स्टेशन मास्टर सुधांशु गिरि को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें