फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में मिले 38 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में 38 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन के सिपाही, कपूरथला स्थित ऑफिस के कर्मचारी आदि शामिल हैं। इनमेें कुछ मरीजोें को होम क्वारंटीन व तो कुछ को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। औसतन 40 से 50 कोरोना संक्रमित प्रतिदिन मिल रहे हैं। शहर के पुलिस लाइन का सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा आर्थो क्वारंटीन वार्ड का स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि फखरपुर पावर हाउस और कपूरथला स्थित खाद्य विभाग के दो कर्मचारियों समेत 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी मरीजों को कोविड अस्पताल और होम क्वारंटीन कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की देखरेख में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। सभी मरीजों को काढ़ा, प्रोटीनयुक्त खाना व दवा लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें