बहराइच। जिले में बेहतर पुलिसिंग का कार्य करने वाले एसपी को राष्ट्रपति ने पुलिस मेडल से नवाजा है। 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रपति के सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले डीजीपी भी गोल्ड मेडल से नवाज चुके हैं। एसपी को आज ही दोनों सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण कर घटनाओं का खुलासा करवाने वाले एसपी विपिन मिश्रा को राष्ट्रपति ने पुलिस मेडल से नवाजा है। 15 अगस्त को एसपी को सम्मानित किया जाएगा। लगातार मिल रहे सम्मान से जिले की एक अलग पहचान बन रही है। राष्ट्रपति की ओर से जिले के एसपी को मिले सम्मान के बाद विभाग व लोगों द्वारा एसपी को बधाइयां दी जा रही हैं। इससे पहले डीजीपी भी बेहतर कार्य करने के लिए 15 अगस्त को ही गोल्ड मेडल से सम्मानित करने की घोषणा कर चुके हैं।