फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय जहरखुरानी गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाईवे पर लोगों को झांसा देकर जीप में बैठाकर लूटने वाले अंतर जनपदीय जहरखुरानी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद, लखीमपुर, सीतापुर आदि जिलों में सक्रिय था। इनके पास से एक जीप, चार नंबर प्लेट, नशीला पाउडर आदि बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ गोंडा और बाराबंकी जिले के अलग-अलग थानों में कई केस भी दर्ज हैं।
विज्ञापन



बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की तलाश में भटकने वाले यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों के निशाना बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। बीते दिनों बहराइच-गोंडा हाईवे पर पयागपुर के निकट लखीमपुर के धौरहरा चंद्रपुर गांव निवासी हनीफ घायल व बेहोशी की हालत में मिला था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


शुक्रवार को स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय और पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय को मुखबिर ने जहरखुरानों के पयागपुर-हुजूरपुर मार्ग पर सक्रिय होने की सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस ने चेकिंग करते हुए पुल के निकट से एक कार को रोका। जिसमें गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के बदलीपुरवा गांव निवासी मोईन, साबिर, खरगूपुर के सेवरहा निवासी दिनेश कुमार, परसपुर के ग्राम गुरेठी निवासी रणवीर सिंह और बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर नागांपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजकरन को गिरफ्तार किया गया।


इनके पास से एक जीप, चार अलग-अलग नंबर प्लेट, चार सौ ग्राम नशीला अल्फाजोलम पाउडर, सात मोबाइल, पांच हजार रुपये नगद आदि बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इन सभी के खिलाफ गोंडा और बाराबंकी जनपद के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। यह गिरोह लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, गोंडा, लखीमपुर समेत कई जिलों में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें