बहराइच। शासन की ओर से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शंभू कुमार को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। सोमवार को नवागंतुक जिलाधिकारी बहराइच पहुंचकर प्रभार ले सकते हैं।
शासन ने स्थानांतरण प्रकिया प्रदेश में शुरू कर दी है। उसी के तहत शनिवार को शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश का विशेष सचिव बनाया गया है।
वहीं बहराइच की कमान प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शंभू कुमार को दी गई है। 2010 बैच के आईएएस शंभू कुमार मूलत: बिहार के बेगूसराय के निवासी हैं। कानपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद वह आईएएस में चयनित हुए थे।