फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच से कब्जा हटाने के लिए चला जेसीबी, 250 मकान तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के लोगों ने कब्जा कर लिया था। एनएचआई ने सभी को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे में कब्जा हटवाया गया। 250 मकान पर जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य ढहा दिया गया। छज्जा गिरने से एक युवक घायल हुआ है। उसे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इससे कस्बे के लोगों में नाराजगी दिखी। कब्जा हटाने का विरोध कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर शाम को जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया। कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनाती दिखी।
विज्ञापन

रुपईडीहा कस्बा नेपालगंज-बहराइच अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसा हुआ है। लगभग एक वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कस्बे का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पटरियों पर कब्जा दिखा। इस पर अधिकारियों ने दोनों ओर 15-15 मीटर सड़क पटरी छोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा गया।
इस पर एनएचआई के अधिकारियों ने कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। लेकिन कब्जा नहीं हटा। इस पर सोमवार को उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर कब्जा हटवाया। इससे अफरा-तफरी मच गई। अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों पटरियों पर बने मकान, स्कूल, पेट्रोल पंप के दीवार समेत लगभग 250 मकानों के आगे का हिस्सा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कब्जा हटवाते समय छज्जा गिरने से श्रीराम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। नोटिस और बिना नोटिस वाले लोगों का मकान ढहाने से कस्बे के लोगों में काफी नाराजगी दिखी। वहीं कस्बा निवासी ब्लाक प्रमुख नथवाबगंज प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता उर्फ बंटू का विद्यालय, इंडेन गैस एजेंसी के सामने का हिस्सा भी तोड़ दिया गया। जबकि ब्लाक प्रमुख इसका शुरू से विरोध कर रहे थे। सोमवार को भी विरोध करने लगे। इस पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में ब्लाक प्रमुख को हिरासत में ले लिया। देर शाम को जमानत मिलने पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को छोड़ दिया गया।
मुआवजे के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज हरिश्चंद्र ने सड़क की पटरियों पर अधिकतर निर्माण करा लिया है। वह निर्माण तोड़वाने को राजी हैं। लेकिन इसके लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है। लेकिन प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख की एक न सुनी।
पटरी पर निर्माण होने से रुका है नाली निर्माण
अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिससे जलनिकासी हो सके। लेकिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के घर के सामने निर्माण पटरी पर होने से नाला निर्माण बीते कई माह से रुका है। इससे जलनिकासी के लिए नाला नहीं बन रहा है। इसका खामियाजा कस्बेवासियों के साथ एनएचआई के कर्मचारियों को भी उठाना पड़ रहा है। क्योंकि जलभराव से सड़क खराब हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने पुलिस की मदद से कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें