फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं बना डामरीकृृत सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। धर्मपुर-गोकुलपुर संपर्क मार्ग को जिलाधिकारी ने पक्की बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को डेढ़ वर्ष पूर्व दिया था। लेकिन डीएम के निर्देश के बाद भी संपर्क मार्ग को डामरीकृत नहीं बनाया गया है। मार्ग मिट्टी का बना हुआ है। ऐसे में हल्की सी बारिश होने पर कीचड़ व जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर डामरीकृत सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम गोकुलपुर तीन वर्ष पूर्व वन ग्राम था। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश पर वनग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा दे दिया गया था। राजस्व ग्राम बनने पर मई 2019 में जिलाधिकारी की ओर से चौपाल लगाई गई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि धर्मपुर गांव तक डामरीकृत सड़क बना हुआ है। जबकि धर्मपुर से गोकुलपुर की दूरी 900 मीटर है। यह मार्ग मिट्टी का बना हुआ है। जिससे बारिश होने पर जलभराव कीचड़ से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर पीब्डल्यूडी के एक्सईएन को धर्मपुर-गोकुलपुर संपर्क मार्ग को डामरीकृत किए जाने के निर्देश दिए। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश का डेढ़ वर्ष बीत गया है। अभी तक संपर्क मार्ग को डामरीकृत नहीं किया गया है। गोकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराते हुए डामरीकृत सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें