फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव व हत्या मामले में दो थानाध्यक्षों पर गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर में भाजपा नेता की हत्या और फखरपुर में सांप्रदायिक उपद्रव के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों थानाध्यक्षों को हटा दिया है। पेशकार आलोक राव को नगर कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र में भाजपा के सेक्टर प्रमुख पवन जायसवाल की 31 दिसंबर की रात को हत्या कर शव फेंक दिया गया था। इस मामले में केस नहीं दर्ज होने पर काफी हंगामा हुआ था।

फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा गांव में दो दिन पूर्व धार्मिक स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। यहां एसओ करीब दो घंटे बाद पहुंचे थे।

एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रानीपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय को हटाते हुए क्राइम ब्रांच भेज दिया है। वहां पर नगर कोतवाल प्रेम प्रकाश पांडेय को भेजा गया है।
विज्ञापन


फखरपुर के थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। बौंडी के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को फखरपुर, पेशकार आलोक राव को नगर कोतवाल, सरफराज अहमद को डीसीआरबी से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, रामअवतार यादव को क्राइम ब्रांच प्रभारी और जनशिकायत प्रकोष्ठ के आरपी यादव को बौंडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें