फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिले के परखी विकास कार्यों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की नोडल अधिकारी/वाणिज्यकर आयुक्त उत्तर प्रदेश अमृता सोनी ने दो दिवसीय जनपद दौरे के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक से नदारद राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



नोडल अधिकारी अमृता सोनी ने जिले के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से कार्यस्थलों के नियमित भ्रमण के साथ ही अपने स्तर से मानीटरिंग भी करते रहें।


उन्होंने कहा कि जनपद में अच्छा कार्य हो रहा है, सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए और अच्छा करने का प्रयास करें। बैठक में राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि इनपैनल्ड चिकित्सालयों व लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र योजना का लाभ ले सकें।


उन्होंने संस्थागत प्रसव को राज्य के औसत के बराबर लाने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अपूर्ण आवासों को मुकम्मल तरीके से पूर्ण कराया जाए, आवास योजना की नियमित समीक्षा भी करते रहें।


आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद में तैनात सभी अधिकारियों का प्रयास होगा कि त्वरित गति से विकास हो ताकि बहराइच अग्रणी जनपद के रूप में पहचाना जाए। इस दौरान सीडीओ अरविंद चौहान, एडीएम राम सुरेश वर्मा, सीओ नगर टीएन दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।


नोडल अधिकारी अमृता सोनी ने बुधवार को तहसील सदर व कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की सफाई का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण, कंप्यूटरीकृत खतौनी, राजस्व वसूली आदि के बारे में जानकारी ली। कोतवाली देहात के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने रिकार्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, लॉकअप आदि का जायजा लिया। अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख भी देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें