फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलाने के बहाने युवती से 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के सर्राकला गांव निवासी युवती को प्रयागराज के रहने वाले एक युवक ने नेवी ऑफिसर बनकर सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के बहाने पिता-पुत्र ने उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। छानबीन के बाद ठगी का खुलासा होने पर युवती ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के सर्राकला गांव निवासी श्वेता पुत्री जगन्नाथ का एक अगस्त 2018 को फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। उसने अपने को नेवी का एक बड़ा अधिकारी बताया था और गोंडा में रहने की जानकारी दी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया। इस दौरान युवती को उसने सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए 22 लाख रुपये की मांग की। कई बार में उसने बैंक खाते व बहराइच आकर करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। युवती जब उसके गोंडा आवास पहुंची तो पता गलत होने की जानकारी हुई। उसने बैंक खाते के माध्यम से पता किया तो जानकारी हुई कि युवक प्रकाश तिवारी पुत्र भोला तिवारी प्रयागराज के थाना मेजा अंतर्गत औता गांव का निवासी है।
वह परिवारीजनों के साथ उसके घर गई। उसने बहराइच आकर पैसा देने की बात कही। युवती का कहना है कि 22 नवंबर को युवक अपने पिता के साथ बहराइच पहुंचा। केडीसी के सामने स्थित मंदिर में बात हुई, जिसमें उसने आठ लाख रुपये देने की बात स्वीकार की। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान युवती ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पिता व पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ करेंगे मुकदमे की जांच
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ओपी चौहान ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती दलित है। ऐसे में जातिसूचक अपशब्द की बात भी कही गई है। पूरे मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें