फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sun, 27 Jul 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में बीते कई दिनों में महिला अपराधों की बाढ़ आ गई है। क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दुष्कर्म की दूसरी घटना प्रकाश में आई है, किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। यही नहीं, दुष्कर्मी ने कहीं बताने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि 20 जुलाई को उनकी 13 वर्षीय ननद अपने पुराने घर गई थी। वहां से शाम के समय वह घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह देखकर गांव निवासी कासिम ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद ननद की पिटाई की। वहीं कहीं बताने पर उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। लोकलाज के भय से उन लोगों ने तहरीर नहीं दी, लेकिन फिर हिम्मत कर कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओंं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-रामाज्ञा सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें