फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 बीघा फसल व तीन मकान जले

Wed, 12 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन मकान और 101 बीघा फसल जल गई। समय पर दमकल वाहन न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।  
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के मजरा बेगमपुर में सुबह इरफान पुत्र जलील के घर में खाना बनाते समय आग लग गई, जिससे घर में रखे दस हजार रुपये व सारा समान जल कर राख हो गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर पड़ोसी गयाराम के घर में बेटी की शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये व पांच थान जेवर सहित अब्दुल रऊफ  के घर में रखा सारा सामान जल गया। सूचना के बाद भी दमकल वाहन न पहुंचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

वहीं, सिरसिया के पड़वलिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से उदयराज की तीन बीघा, पतिराम की तीन बीघा, महराजदीन व सहजराम की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि डौराबोझी के खलिहान में लगी आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


वहीं, सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम असनी निवासी बूंची का खेत जुम्मन के घर के बगल पड़ता है। बूंची द्वारा कंबाइन से अपनी गेहूं की फसल कटवाई गई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से लगी आग में खजुरी निवासी दाताराम प्रजापति की 12 बीघा, राम फकीरे की छह बीघा, अनीता देवी की छह बीघा, पेशकार विश्वकर्मा की तीन बीघा, रामगोपाल की तीन बीघा, शिवकुमार, अंबरलाल, तुलसीराम, ननकऊ प्रसाद, रामधरखन, मनोरथ व इतवारी की एक-एक बीघा तथा केशवराम की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।

वहीं, गिलौला में गेहूं की फसल कटाते समय पचदेवरी निवासी अभिमन्यू सिंह के खेत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर अभिमन्यु सिंह की पांच बीघा, छेदा की दो व मंगरे की तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना के बाद भी समय से दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें