फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को जल और पर्यावरण बचाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को जल और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

बागपत। जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए पांच जिलों से आए युवाओं को जागरूक किया गया। सभी से अभियान चलाकर अपने जिलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र और मिशन समृद्धि के दिशा निर्देशन में पांच जनपदों से आए युवाओं ने गोष्ठी में हिस्सा लिया। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के सचिव कृष्णपाल ने कहा कि आज निरंतर पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका कारण केवल हम लोग है। निरंतर पानी का स्तर गिरता जा रहा है। यह सबसे ज्यादा चिंता का करण है। सभी लोगों को खासकर युवाओं को जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कई शहरों से आए 40 युवाओं को अपने जिलों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक कॉआर्डिनेटर राहुल, पिंकल, दीपांशु, रविप्रताप, गौरव, आदेश, रूकसाना, निशा, मेहतावली, बिन्नू, अजय सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें