फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकातियों के मोबाइल जेल के बाहर बॉक्स में रखे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाकातियों के मोबाइल जेल के बाहर बॉक्स में रखे जाएंगे
विज्ञापन

बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईपीएस दीक्षा शर्मा ने दूसरे दिन एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उनकी समस्याओं को जाना। सरूरपुर कलां गांव में आंगबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। महिला थाने का निरीक्षण किया गया। वहीं, जिला कारागार में मोबाइल चलाने के मामलों पर मंडलायुक्त ने कहा कि जेल के बाहर रखे बॉक्स में मुलाकातियों के मोबाइल रखे जाएंगे।
इन अफसरों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में छात्राओं को बताया। मंडलायुक्त ने छात्राओं से आयरन टेबलेट के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि सोमवार को आयरन टेबलेट प्राप्त होती है। छात्राओं ने कहा कि वंदना चौक से चमरावल मार्ग कॉलेज तक अतिक्रमण रहता है। इसे हटाया जाए। साक्षी त्यागी ने साफ-सफाई के साथ-साथ बाल विवाह पर पूर्ण कंट्रोल लगाने की मांग की। डीएम शकुंतला गौतम ने छात्राओं को एक अप्रैल 2019 से लागू मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया और बच्चों से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। जन्म से और स्नातक तक पात्र छात्राओं को लाभ दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने वीएचएनडी सरूरपुर का निरीक्षण किया। यहां 62 महिलाएं गर्भवती पाई गईं। धात्री महिला 92, छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे 45 वर्ष से छह वर्ष के 25 बच्चे पाए गए। उन्होंने कहा महिलाएं पुष्टाहार का सेवन अवश्य करें। आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त होने वाले पोषाहार के बारे में भी जानकारी ली। वीएचएनडी केंद्र पर कार्ड सही नहीं पाए जाने पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ पीसी जयसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन, एसडीएम पुलकित गर्ग, बीएसए राजीव रंजन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बीच, मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम से जिला कारागार में मोबाइल फोन चलने के संबंध में प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि यदि जेल में मोबाइल चल रहे तो यह गंभीर मामला है। उन्होने डीएम व एसपी को जेल में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जेल में जैमर लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है। जल्दी ही प्रस्ताव पास हो जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि जेल के बाहर बॉक्स लगाया गया है। बंदियों से मुलाकात करने वालों के मोबाइल जेल के बाहर ही बॉक्स में जमा कराए जाएंगे। पुलिस कर्मी मोबाइल जमा कराएंगे।
विज्ञापन

---------------
विद्यालय में पुताई न होने पर नाराजगी जताई
बड़ौत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता लगा कि वर्ष 2016 से विद्यालय में रंग-पुताई नहीं हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद गांधी रोड स्थित कौशल महिला प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। सेंटर संचालक महेश पंवार ने बताया कि पहले कानपुर की एक कंपनी गजट देने का काम करती थी। लेकिन अब दिल्ली की एक कंपनी का टेंडर है। इस कारण गजट पास होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें