बागपत जनपद में नगर के एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र को कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं। उसने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर एक नामजद आरोपी समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
पीड़ित छात्र दीपांशु पुत्र अरविंद कुमार जलालपुर ढिढ़ाल जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। वह नगर के एक कॉलेज में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र है। वह छात्रावास में रहता है। दीपांशु ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में पढ़ रहा था। तभी 12 युवक आए और उसे बिना किसी वजह पकड़कर बेल्टों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: होम वर्क पूरा न होने पर दूसरी कक्षा की छात्रा को स्कूल में बेरहमी से पीटा, जख्म देख कांप गई रूह
मामले की तहरीर आई है। जांच कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि छानबीन कर कार्रवाई की जाए।
- रामानंद कुशवाहा, सीओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/