वरिष्ठ नागरिकों ने छात्रों के बीच साझा किए अनुभव
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में स्थित फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की गोष्ठी हुई। छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।
कॉलेज के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह बली एडवोकेट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग छात्र-छात्राओं और संस्था को मिलता रहा है। जिससे उनके अनुभव को सभी को सिखने का मौका मिलेगा। बच्चे भविष्य में अपना लक्ष्य प्राप्त कर आगे बढ़े। प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए होते रहने चाहिए। जिससे जागरूकता पैदा होती है। यमुना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक ब्रजमोहन ने कहा कि मां का सम्मान करना चाहिए। हैदर अली ने जल से हम अपने शरीर को बहुत सी बीमारियों से दूर कर सकते है। इस लिए जल को जीवन की संज्ञा दी और इसे अमूल्य बताया। छात्रों से अपील की जल बचाने में सभी सहयोग करें और हर किसी को जागरूक करें। अध्यक्ष जनक सिंह सोम ने की और संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया। गजराज सिंह जयप्रकाश वर्मा, ब्रहमपाल सिंह, गंगाशरण, राजपाल शर्मा, नरगिस, पुष्कर राज, सुनील दत्त शर्मा, राजेंद्र चौधरी, विशाल चौधरी मौजूद रहे।