फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में रैगिंग के नाम पर बीएससी के छात्र को कमरे में बंद कर दी गईं यातनाएं, जांच शुरू

Sat, 19 Oct 2019 05:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जख्मी छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में नगर के एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र को कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं। उसने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर एक नामजद आरोपी समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र दीपांशु पुत्र अरविंद कुमार जलालपुर ढिढ़ाल जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। वह नगर के एक कॉलेज में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र है। वह छात्रावास में रहता है। दीपांशु ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने कमरे में पढ़ रहा था। तभी 12 युवक आए और उसे बिना किसी वजह पकड़कर बेल्टों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होम वर्क पूरा न होने पर दूसरी कक्षा की छात्रा को स्कूल में बेरहमी से पीटा, जख्म देख कांप गई रूह
विज्ञापन


मामले की तहरीर आई है। जांच कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि छानबीन कर कार्रवाई की जाए। - रामानंद कुशवाहा, सीओ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें