फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोयन गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
बागपत मर्डर ::: मृतक युवक बिट्टू का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
शुक्रवार की रात घर से बुलाकर ले गया था पड़ोसी युवक
विज्ञापन

पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लोयन गांव में शुक्रवार की रात पांच युवकों ने एक युवक की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
लोयन गांव निवासी रविंद्र पुत्र धर्मपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी दीपक पुत्र महावीर शुक्रवार की रात उसके छोटे भाई बिट्टू (28) को घर से बुलाकर लाया था। बिट्टू दीपक के साथ घर से चला गया तो वह भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गया। रास्ते में राजकुमार के घर के सामने सुभाष व सुबोध पुत्रगण बिलेंद्र, रवि पुत्र ओमवीर, प्रमोद पुत्र हरवीर निवासी लोयन ने उसके भाई बिट्टू को पकड़ लिया। आरोप है कि प्रमोद ने उसके भाई बिट्टू को तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कि रविंद्र की तहरीर पर दीपक पुत्र महावीर, सुभाष व सुबोध पुत्रगण बिलेंद्र, रवि पुत्र ओमवीर, प्रमोद पुत्र हरवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शाम को ही हुआ था बड़े भाई से झगड़ा
रविंद्र ने बताया कि वे तीन भाई है। वह सबसे बड़े है जबकि नीटू मझला और बिट्टू सबसे छोटा। शुक्रवार को करीब चार बजे नीटू का गांव के ही तीन युवकों से शराब पीने के बाद मलकपुर चीनी मिल के पास झगड़ा हो गया था। मामला गांव में पहुंचने पर गणमान्य लोगों ने दोनों परिवारों के युवकों के बीच समझौता करा दिया था। इसी झगड़े को हत्या का कारण बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बहन बोली, कैसे मनाऊंगी भैय्यादूज
बिट्टू की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की बहन बबीता का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। कह रही थी, अब कैसे मनाऊंगी भैय्यादूज। मेरे भाई ने किसी का क्या बिगाड़ा था। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन

दोस्त से फोन करवा कर बुलाया गया था बिट्टू को
बड़ौत। लोयन गांव के बिटटू हत्याकांड में भरोसे का कत्ल हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे बिट्टू के भाई नीटू का गांव के ही प्रमोद, सुभाष व अन्य एक युवक से शराब पीने के बाद मलकपुर चीनी मिल के पास झगड़ा हो गया था। हालांकि गणमान्य लोगों ने झगड़े में समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच बिट्टू को उसके ही बचपन के दोस्त दीपक से फोन कराकर राजकुमार के घर के बुलाया गया। दोस्त के फोन पर बिट्टू तुरंत घर से चल पड़ा। जैसे ही बिट्टू राजकुमार के घर के पास पहुंचा, तभी बिटटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरे गांव में यह चर्चा है कि बिट्टू के दोस्त नहीं यह अच्छा नहीं किया। उधर, पुलिस हिरासत में बिट्टू के दोस्त का कहना है कि उसकी मंशा यह नहीं थी। मै तो दोनों पक्षों का समझौता कराना चाहता था।

बागपत मर्डर ::: बड़ौत के लोयन गांव में मृतक बिट्टू के आवास पर शोक संवेदनाएं देते लोग।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें