फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइक सवार से लूटपाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर युवक से लूटपाट
विज्ञापन

बाइक, मोबाइल सहित नकदी भी लूटी, कोतवाली पर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल जा रहे बाइक सवार युवक से आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूट लिया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजरौल निवासी अभिमन्यु पुत्र कालूराम गत देर शाम बाइक से बड़ौत आया हुआ था। वह तकरीबन साढ़े दस बजे गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक ईंट-भट्टे के पास तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने उसे रोक लिया। फिर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बाइक जिसका नंबर यूपी 17 सी 0619, मोबाइल और एक हजार की नकदी लूट ली। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शुक्रवार को पीड़ित युवक ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर पहुंचा और प्रदर्शन कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें