संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ग्राम सुधार सेवा समिति के सदस्य मंगलवार को राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह से उनके आवास पर मिले। युवाओं ने चौधरी जयंत सिंह से सांसद निधि से ढिकोली-पांची चौराहे पर तिरंगा झंड़ा लगवाने की मांग की। इसके अलावा गांव के खेल मैदान और पुस्तकालय के निरीक्षण का न्योता दिया।
समिति के सदस्यों ने युवाओं के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान को समतल कराकर खेल मैदान बनाया है। इसके अलावा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पुस्तकालय का निर्माण भी कराया गया है। सोमवार को समिति के सदस्यों ने सांसद चौधरी जयंत सिंह से उनके आवास पर मिलकर पांची चौराहे पर 25 मीटर पोल का निर्माण कराने की मांग की, जिससे उस पर झंडा लगाया जा सके। इस मौके पर अंकुर ढाका, लाखन आर्य, संदीप ढाका, विनय, सागर, अवधेश ढाका मौजूद रहे।
51 छात्राओं को जर्सी वितरित की
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में लायंस क्लब के सदस्य एवं नगर पंचायत के सभासद लायन राजीव गोयल ने अपने स्वर्गीय पिता लाला महेंद्र प्रसाद की पुण्य स्मृति में 51 छात्राओं को जर्सी वितरित की। इस मौके पर समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, कोमल गोयल, चौधरी ईश्वर सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार पूर्व चेयरमैन, प्रधानाचार्य गायत्री वर्मा, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ़ कमला अग्रवाल मौजूद रहीं।