फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आईटी लैब में पुराने कंप्यूटर से दिया जा रहा था प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रावास होने के बावजूद बाहर से मंगवाया जा रहा है खाना
विज्ञापन

फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना केंद्र की आईटी लैब में पुराने कंप्यूटर से युवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके अलावा छात्रावास होने के बावजूद खाना बाहर से मंगवाया जाता है। शौचालय के दरवाजे टूटे पड़े है। मंगलवार को डीएम ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को केंद्र पर 35 युवक-युवती उपस्थित मिले। डीएम ने उनके फार्मों का सत्यापन कर केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र की आईटी लैब में पुराने कंप्यूटर सिस्टम लगे होने के कारण युवक-युवतियों को प्रशिक्षण लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लैब में प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं मिली और नेट की सुविधा नहीं मिली। हाईवेयर की शिक्षा के लिए कक्षा की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। केंद्र प्रभारी काजल ने बताया कि छात्रावास होने बावजूद केंद्र पर बाहर से खाना मंगवाया जाता है। छात्रावास के शौचालय के गेट टूटे मिले। डीएम ने आईटीआई प्रधानाचार्य नीरज कुमार को केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें