फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा सप्ताह के अंतर्गत वात्स्यायन पैलेस में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। युवाओं ने लोक गायन एवं नृत्य से अपनी प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति एवं सामाजिक विषय जैसे नारी सुरक्षा, दहेज प्रथा के दुष्परिणाम, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति को गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने युवाओं को विधानसभा चुनाव बढ़ चढ़कर मतदान करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पैरा ओलंपियन संजय चौधरी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने निदेशक शशि यादव, सुषमा त्यागी, अक्षय, दिवांशु जैन, अनिकेत, पारुल, निशा, महक, कनक, साक्षी, गुलफशा, शादाब, अंश, तुषार, शिवानी, मनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें