फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर नयागांव उर्फ हमीदाबाद के समीप बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत में सुन्हैड़ा गांव के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल का सीएचसी में उपचार कराया।
सुन्हैड़ा गांव का रहने वाला सागर उर्फ तुषार (25) मंगलवार शाम बुलेट बाइक लेकर किसी काम से मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे से होता हुआ बागपत जा रहा था। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सागर नयागांव उर्फ हमीदाबाद के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे अंबुज निवासी बागपत के साथ उसकी बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सागर उर्फ तुषार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंबुज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकें हटाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- वनवे के कारण हुआ हादसा
अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे बंद किया गया है। इसके चलते हमीदाबाद उर्फ नयागांव में नेशनल हाईवे पर वनवे किया गया है। राहगीरों ने बताया कि वनवे के चलते दोनों बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें