बागपत। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वहां कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही न्याय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के कारण दंगा हुआ है। दंगे के बाद लोग घर से नहीं निकल रहे हैं और उनके अंदर भय का माहौल बना हुआ है। दंगे के कारण पांच युवकों की मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में माहौल खराब होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि सर्वे पर रोक लगाएं और निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से बाहर किए जाए, ताकि वहां आपसी भाईचारा कायम रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ समीर खान, संजय सिंह, तीरथपाल, नदीम, आबिद, दिलशाद, इंतजार, रिंकू मौजूद रहे।