दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पुत्रवधू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
टीकरी कस्बे निवासी गौरव (32) पुत्र सुरेंद्र ने अपने ही मकान की छत में लगे कुंडे में रस्सा बांध कर गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। मृतक गौरव अपनी पत्नी दीपा के साथ बड़ौत में किराए का मकान लेकर रह रहा था। पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। मृतक मंगलवार शाम पत्नी से झगड़ा कर अपने घर टीकरी आया हुआ था। बुधवार सुबह उसका शव छत में लटका मिला। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि सुसराल वाले तलाक का दबाव बना रहे थे। जिससे उसने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी दीपा, फतेहपुर चक थाना रमाला निवासी ससुर, सास, साली और मकान मालिक को बताया है।