संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी एक युवक के नाम से अज्ञात युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर एक छात्रा के फोटो वायरल कर दिए। पीड़ित युवक ने कोतवाली मे पहुंचकर तहरीर दे फेसबुक आईडी बनाने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी एक युवक बुधवार की सुबह परिजनों संग कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि किसी अज्ञात युवक ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर उस युवक के पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा के फोटो भी वायरल कर दिए हैं। जिससे छात्रा और उसके परिजनों के बीच तनाव बन गया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली प्रभारी को फर्जी फेसबुक अकाउंट और उस पर वायरल किए गए छात्रा के फोटो दिखाते हुए ऐसा करने वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।