खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मोहल्ला मुंडाला में मंगलवार की शाम छह बजे मजदूरी करने वाले सोनू कुमार (36) बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतक के चाचा सुनील ने कोतवाली में दी तहरीर में सोनू की मौत अज्ञात कारणों के चलते होना बताया है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।