लेनदेन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
बिनौली। उधार के पैसे मांगने पर पिता-पुत्र ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने आरोपियों को नामजद कराया है।
फतेहपुर पुट्ठी निवासी घायल दीपक पुत्र महिपाल के गांव के ही सोविन पुत्र महक सिंह पर रुपये उधार हैं। दो दिन पहले दीपक ने उस पर अपने रुपये लौटाने के लिए तकादा किया था। गुरुवार की शाम को सोविन और उसका पिता महक सिंह दीपक के घर पर आये और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गए और फावड़े से दीपक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को बागपत के लिए रेफर कर दिया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।