फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सदमे से बीमार मां ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सदमे में बीमार मां ने दम तोड़ा
विज्ञापन

कस्बे की गुर्जर कॉलोनी का मामला, टटीरी में गम का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने गुर्जर कॉलोनी में सोमवार को युवक ने गृह क्लेश के चलते धारदार हथियार से अपनी गर्दन की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों से जैसे ही बेटे के गंभीर होने की जानकारी बीमार मां को मिली तो उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गुर्जर कॉलोनी निवासी अनुज (28) पुत्र सुभाष ने सोमवार को गृह क्लेश में धारदार हथियार से गर्दन की नस काट ली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल लेकर जाने लगे। इस दौरान युवक ने करीब आधा घंटा हंगामा किया। पुलिस कमियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया अनुज की पत्नी अपने मायके गई हुई है। उसके नहंी लौटने के कारण घर में कलह हो गया था। परेशान होकर अनुज ने आत्मघाती कदम उठाया। उधर, घायल अनुज की माता सुमन देवी (55) लंबे समय से बीमार चल रही है। जैसे ही अनुज के गंभीर घायल होने की जानकारी उसकी बीमार मां को मिली तो कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों में गम का माहौल बना हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें