बागपत। नगर के पक्का घाट मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गंगे च यमुने प्राकृतिक संरक्षक यात्रा को लेकर समन्वय बैठक हुई। इसमें जिला कार्यवाह सत्यवर्त आर्य ने बताया कि 25 फरवरी को हथिनी कुंड से गंगे च यमुने यात्रा शुरू हुई थी। नौ मार्च को बागपत में प्रवेश करेगी।
गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षक यात्रा के जिला संयोजक मनोज विश्नोई ने बताया कि यात्रा नौ मार्च को छपरौली पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद दस मार्च को छपरौली से बागपत के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। बागपत में यात्रा पहुंचने पर नगर में कलश यात्रा के साथ स्वागत होगा। इस मौके पर नगर के यमुना घाट पर पूजन होगा। नगर के पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद सुबह हवन होगा। इसमें विभाग सह प्रचारक राम शंकर, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेंद्र आचार्य, जिला सह शारीरिक प्रमुख वासुदेव कौशिक, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, नगर संघ चालक प्रकाश राणा, नगर विद्यार्थी प्रमुख रजत उपाध्याय, भूपेंद्र चौहान, नगर बीजेपी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मंत्री विपिन रुहेला मौजूद रहे।