ई-पॉप मशीन से होगी गेहूं की खरीद, तीन केंद्र बढ़ाए
किसान एक ही केंद्र पर कर सकेंगे गेहूं की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने गेहूं की खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार ई-पॉप मशीन (इलेक्ट्रोनिक प्वाइंट ऑफ परचेज) से खरीद होगी। जिले में गेहूं की खरीद के लिए 19 केंद्र निर्धारित किए गए है। पूर्व में 16 केंद्रों का निर्धारण किया गया था, अब तीन और केंद्र बढ़ाए गए है।
गेहूं की खरीद में बिचौलिए सक्रिय न हो इसके लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रों पर फिंगर प्रिंट का मिलान होने पर ही किसान गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। ई-पॉप मशीन से गेहूं की खरीद होने पर किसान एक केेंद्र पर ही अपनी फसल की ब्रिकी कर सकेंगे। गेहूं खरीद के लिए पूर्व में जिले में 16 केंद्रों का निर्धारण किया गया था, मगर अब खट्टा प्रहलादपुर, कस्बा अमीनगर सराय और छपरौली में एक-एक केंद्र और बनाया गया है। अब जिले में 19 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी।
ई-पॉप से जोड़े जाएंगे आधार कार्ड
बागपत। क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। किसानों के पंजीकरण को ई-पॉप मशीन से जोड़ा जाएगा, ताकि किसान अपना पंजीकरण कराने के बाद क्रय केंद्रों पर अंगुठे का मिलान किया जाएगा।
कराई जाएगी जियो टैगिंग
बागपत। गेहूं खरीद पर नजर रखने के लिए सभी केंद्रों की जियो टैगिंग कराई जाएगी, ताकि क्रय केंद्रों पर नजर रखी जा सकें। चयनित केंद्रों को विभाग द्वारा जियो टैगिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
इस बार सभी केंद्रों पर ई-पॉप मशीन से गेेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्रों पर किसान के अंगुठे का मिलान किया जाएगा। ई-पॉप मशीन से खरीद होने पर किसान एक केंद्र पर ही गेहूं की बिक्री की सकेंगे। -कौशल देव, जिला विपणन अधिकारी।