फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यज्ञ कर किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। मांउट लिटरा व ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को यज्ञ कर नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर मन से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मांउट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेन्द्र जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन की मौजूदगी में स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने यज्ञ में आहुतियां दीं और विश्व के कल्याण की कामना करते हुए नए शिक्षा सत्र का शुभांरभ किया। उधर, ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप इंटर कॉलेज मेंं ब्रह्मा आचार्य उमेश कौशिक ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्र जीवन में किसी भी विषय को जितनी दक्षता और तीव्रता से ग्रहण किया जा सकता है, उतनी किसी भी अवस्था में ग्रहण नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था सचिव डॉ. रवि पंवार, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, उपप्रधानाचार्य अश्वनी मोघा, कविता राणा, मग्नपाल, संजीव, सचिन, मनीषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें