फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद की जयंती पर 100 गांवों में होगा यज्ञ व गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में कई संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें महर्षि दयानंद की जयंती पर 100 गांवों में मनाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद अध्यक्ष आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि हमारी संस्कृति की रक्षा महर्षि दयानंद की वैदिक विचारधारा को अपनाकर ही हो सकती है। गांधी धाम समिति के अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी ने कहा कि युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारों का बीजारोपण करने की जरूरत है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश ने कहा कि वैदिक विचारधारा से ही समाज जागृत हो सकता है। अखिल भारतीय वेद प्रचार मंडल अध्यक्ष प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व बाल विवाह आदि बुराइयों समाज में व्याप्त हैं। महर्षि दयानंद की विचारधारा को आत्मसात करके ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महर्षि दयानंद
की जयंती पर जनपद के 100 गांवों में यज्ञ व वैदिक गोष्ठी करने का निर्णय लिया। हरपाल सिंह आर्य के संचालन व सुखबीर सिंह गठीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव तेजपाल सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, जितेंद्र आर्य, सुबोध राणा, धर्मपाल सिंह, सतेंद्र मोघा, अमरेश शास्त्री, डॉ. सुनील आर्य, बलजोर सिंह, चरण सिंह मलिक, ओमपाल शास्त्री, राममेहर, बिजेंद्र, विनोद तोमर, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें