फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में नहीं मिले एक्सईएन, बिफरे

Sun, 26 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शनिवार को जब विद्युत वितरण खंड एक्सईएन द्वितीय के दफ्तर में पहुंचे तो उन्हें वहां पर अधिशासी अभियंता नहीं मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने पिछले कई माह से बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया और चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन


   शनिवार को लौहड्डा, बिनौली, जौहड़ी, बामनौली, रंछाड, सिरसली, बिनौली, माखर, दोघट, बिजरौल, बरनावा आदि गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर नगर में बिनौली रोड पर स्थित विद्युत वितरण खंड एक्सईएन द्वितीय दफ्तर में  पहुंचे।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया ओवरलोड के चलते जहां प्रतिदिन गांव में रखे ओवरलोड ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं, वहीं जर्जर विद्युत लाइन टूट रही है। इससे गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है, लेकिन सूचना के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कहा न तो अधिकारी अपने कार्यालयों में मिलते है और न ही गांवों में। अब इनकी शिकायत करें तो कहां करें। इनमेें जयपाल, सिंह, मेहर पाल, सुरेंद्र, इलम सिंह, होशियार, बिजेंद्र, श्याम सिंह, कृष्णपाल, हरपाल, मोहनलाल आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय ने कहा ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, लोगों को उतनी सप्लाई दी जा रही है ।

पूरे दिन विद्युत संकट से जूझे
बड़ौत-अमीन नगर सराय मार्ग स्थित 33/11 सब-स्टेशन पर पैनल बदलने के चलते पूरे दिन नगरवासी विद्युत संकट से जूझते रहे। सुबह 9 बजे से गुल हुई बिजली साय: सात बजे सुचारु हुई। पूरे दिन लोग विद्युत अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें